प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दर्जनों सफल छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): इसुआपुर प्रखंड के भखुरा भिट्ठी स्थित एकलव्य गुरुकुल क्लासेज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे दर्जनों छात्र-छात्राओं को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच विजय सिंह रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि सरपंच विजय सिंह द्वारा सर्वप्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात संस्था के संचालक रोमियो विद्यार्थी द्वारा उपस्थित रामचौरा पंचायत के पूर्व बीडीसी नितेश प्रताप सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, लाल बाबू सिंह एवं अन्य दर्जनों गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि विगत 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर एकलव्य गुरुकुल क्लासेज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वही आज सोमवार को परिणाम में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार क्लास 9th में प्रथम स्थान पर रणवीर कुमार, दूसरे स्थान पर प्रणव कुमार और तीसरे स्थान पर प्रिंस कुमार, क्लास 8th (CBSE) में प्रथम स्थान पर सोनम कुमारी, दूसरे स्थान पर बिट्टू कुमार, तीसरे स्थान पर प्रतीक कुमार, क्लास 8th (बिहार बोर्ड) में पहले स्थान पर शिल्पी शर्मा, दूसरे स्थान पर अंश कुमार, तीसरे स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। सभी सफल अभ्यर्थियों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। इस दैरान सैकड़ो छात्र छात्राओं के साथ दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।