चला अक्षत-पत्रक वितरण अभियान! भाजपा ने किया दीप जला कर उत्सव मनाने की अपील!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के घोरहट पंचायत में बुधवार को गाँव के हनुमान मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद राम भक्तों ने घर-घर जाकर अक्षत-पत्रक वितरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सभी से घर घर जाकर 22 जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की।
अक्षत वितरण कर रहे भाजपा नेता प्रो. शिवाजी सिंह व भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने बताया कि माँझी प्रखंड में पिछले दस दिनों से अक्षत बांटने के बाद अब मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में महज पांच दिन शेष रह गए हैं। इस भीषण ठंढ में भी राम भक्तो के उत्साह में कोई कमी नही है। अक्षत वितरण कार्यक्रम में मौजूद सभी राम भक्तों ने एक स्वर से 22 जनवरी को सभी लोगों से उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने निवेदन किया कि आने वाले 22 जनवरी को सभी मठ मंदिरों में एक साथ उत्सव मनाएं व दिप जलाये। इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा, अंगद प्यारे, अंकित सिंह राणा, निशान्त सिंह, रोहित गिरी व सचिन ओझा सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।