अयोध्या से आए पूजित अक्षत का भव्य रूप से हुआ वितरण! जुलूस में दिखे सैकड़ो महिला-पुरुष!
///जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के ताजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य रूप से अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष के साथ जुलूस भी निकला, जिसमें जय श्री राम के नारे के साथ सैकड़ो की संख्या में पैदल चलते महिला व पुरुष नजर आए। इस दौरान ताजपुर पंचायत के सभी घरों में पूजित अक्षत का वितरण किया गया तथा निवेदन किया गया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं व दीपमाला सजा के विश्व के करोड़ों घरों में दीपक उत्सव मनाया जाए।
वही यह भी निवेदन किया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रभु श्री राम लाला एवं नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समय अनुसार अयोध्या जी में परिवार सहित पधारे। उक्त कार्यक्रम में बीजेपी नेता व पूर्व जिलापार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा, प्रो जनार्दन सिंह, प्रो शिवा जी सिंह, मनोज प्रसाद, निसांत सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अंकित सिंह राणा, जितेंद्र स्वामी व अरुण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।