सिवान की खबरें!
विभिन्न जगहों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रशासन द्वारा रविवार को सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया।बताते चले कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, सिसवन अंचला अधिकारी सतीस कुमार, सिसवन थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज व चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव सहित पुलिस बल के साथ सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गयासपुर, रामपुर, सिसवन जई छपरा, सहित अनेक जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया।
रंग-रोगन तथा हुआ सजावट!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को ले पूरे क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए साफ-सफाई व रंग-रोगन तथा सजावट का कार्य किया जा रहा है। जहां रविवार को सहुली स्थित मां दुर्गा मंदिर की साफ-सफाई व साज सजावट का कार्य किया गया। वही आज यानी सोमवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा बढ़ी चौकसी।
रघुनाथपुर (सिवान); रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि कल अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ऐसा किया गया है। वहीं रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया। इस दौरान रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, रघुनाथपुर अंचला अधिकारी तथा रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा के करमासी स्थित रामेश्वर महादेव शिव मंदिर के परिसर से कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गई। जहां रविवार को शिव मंदिर से गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े, ढ़ोल नगारे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मलाहीडीह के रास्ते हसनपुरा, अरंडा के रास्ते शिवाला घाट पहुंचा। जहां आचार्य अजीत मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद स्थानीय वाण गंगा (दाहा नदी) जल भरी कर पुनः करमासी शिव मंदिर पहुंचा। इस दौरान कलश यात्रा में क्षेत्र के आसपास के १००१ महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल हुई।