प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों के हित में अभियान चलाया है: मुन्ना भवानी
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करके उन्ही के हाथों एक सुंदर बिहार बनाने के संकल्प को लेकर प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं। यह बातें जन सुराज के जिला संयोजक मुन्ना सिंह भवानी ने सोमवार को माँझी चट्टी पर प्रखण्ड कार्यालय के उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को दिशा देने वाले प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों के हित में जो अभियान चलाया है उसका परिणाम आने वाले दिनों में स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए अनुमंडलीय सयोजक उदय शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक विधान सभा से जन सुराज के 25 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान में वे अपनी महती भूमिका निभाएं। जन सुराज के जिला सह संयोजक राहुल सिंह ने कहा कि बिहार की बदहाल शिक्षा व चिकित्सा ब्यवस्था बिहार के नेताओं की नीयत पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है। समारोह को बच्चा यादव, मनोरमा कुमारी, बच्चा सिंह, बिनोद माँझी तथा सुमन प्रसाद सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता ध्रुवदेव गुप्ता ने की। इससे पहले माँझी प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष शैलेश्वर मिश्रा ने फीता काटकर जन सुराज कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में जन सुराज के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।