सिवान की ख़बरें!
जगह-जगह पर प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह-जगह पर प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी। बताते चलें कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगह-जगह पर सोमवार को प्रशासन द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई।बताया जा रहा है कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है तथा प्रशासन द्वारा जगह जगह पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वही सिसवन अंचलाधिकारी सतीश कुमार द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच निकले जुलूस!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सोमवार को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार निरखापुर, नवका टोला, गयासपुर जई छपरा सहित अनेक गांवों में गाजे बाजे के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया।
अखंड अष्टयाम का हुआ समापन!
सिसवन (सीवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के बघौना पंचायत अंतर्गत जई छपरा गांव में चल रहे 24 घंटा अखंड अष्टयाम का समापन सोमवार को हो गया। इस संबंध में आयोजन करता द्वारा जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि रविवार को अखंड अष्टयाम की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ की गई थी। जिसका समापन बड़े ही धूमधाम के साथ सोमवार को किया गया। वहीं 24 घंटे तक पूरा वातावरण राममय में बना रहा तथा लोग श्री राम धुन का आनंद उठाते रहे।
क्रिकेट टूर्नामेंट में आयेंगे बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के लहेजी मठिया स्थित खेल मैदान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 26 वां क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से खेला जाएगा। जहां इस टूर्नामेंट का पहला व ग्रुप 'ए' का उद्घाटन मैच सीवान बनाम पटना टीम के बीच खेला जाएगा। इस दौरान टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता सह राजद नेता अश्वत्थामा यादव ने बताया कि उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित अन्य होगें। साथ ही कहा कि टूर्नामेंट से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी मैच ड्यूज बॉल से खेला जाएगा।
राम भक्तों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में राम भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व प्रखंड के सभी मठ-मंदिरों की लाइटिंग व साज सजावट किया गया था। वही शोभायात्रा के दौरान नगर व समूचा गांव भगवा में तब्दील हो गया था। शोभायात्रा में राम भक्तों के जय जय श्रीराम- जय श्रीराम के जयकारे से समूचा माहौल भक्तिमय बन गया था। वही हाता धनौती में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी निकाली गई थी। झांकी पूरे गांव का भ्रमण कर माई राम के मठिया काली स्थान लाया गया।
लोगों द्वारा निकाला गया जुलूस!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोगों द्वारा निकाला गया जुलूस प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा बताते चल के रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सोमवार को भव्य जुलूस का आयोजन हुआ। बताया जाता है कि यह आयोजन अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर किया गया वहीं प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
बाल भोग का हुआ आयोजन!