भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ निकले जुलूस और झांकियो ने क्षेत्र को बनाया राममय!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): अयोध्या मे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरे देश मे लगे जय श्री राम के नारे। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ प्रारंभ हो गई। वहीं कुछ मंदिरों में राम भक्तों की लंबी कतार भी देखी गई। इसी दौरान बच्चों से लेकर सयानी के हाथ में भी जय श्री राम के पता के नजर आए। वहीं लोगों ने अपने घर पर भी पूजा पाठ कर प्रसाद बनाया तथा सामुदायिक स्थानो पर प्रसाद बनाकर वितरित भी किए गए। इस दौरान भव्य जुलूस भी निकले। उक्त जुलूस में राम सीता और लक्ष्मण के झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के पीछे-पीछे पुरुषों के साथ महिलाएं भी नजर आई। हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई जय श्री राम के नारे। जय श्री राम के नारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
वहीं प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व छपरा जिले के ताजपुर में निकाला गया भव्य जुलूस! इस दौरान गाजे बाजे के साथ दो-दो रथ पर राम लक्ष्मण की मनमोहक झाँकी को निहारते दिखे लोग! लोगों की माने तो जिले की सबसे बेहतरीन झांकियों में से ताजपुर की झांकी भी एक रही है हजारों की संख्या में लोग, युवक व युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत मुखिया मनीष सिंह, भाजपा नेता प्रो जनार्दन सिंह, अरुण सिंह, उमेश सिंह, अमित सिंह, जितेंद्र स्वामी इत्यादि सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं श्रीराम जानकी मंदिर फुलवरिया के प्रांगण में दिनांक -21/01/2024 दिन रविवार से अष्टयाम हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ होकर दिन सोमवार 22/01/2024 को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रीराम की झलकियां भी निकाली गई। आचार्य के रुप में डॉ विवेकानन्द तिवारी रहे, जिसमें प्रमुख रूप से श्री जयराम सिंह, मनोज साहनी अनिल कुमार सिंह, हरेन्दर सिंह, बमबम सिंह, विश्वकर्मा साहनी, विजयशंकर सिंह और भरत राम आदि मुख्य रूप से सक्रिय थे।