भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही क्षेत्र में जय श्रीराम के उदघोष के साथ लहराया भगवा!
मंदिरों में हुई पूजा- अर्चना!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर सोमवार को माँझी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सर्द मौसम के बावजूद लोगों ने सुबह उठकर अपने घरों एवं मंदिरों के आस-पास की साफ- सफाई की। बड़ी संख्या में लोग नहा-धोकर मंदिरों में पूजा- अर्चना की। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने मकान के ऊपर पर ध्वज लहराया। मांझी के बहोरन सिंह के टोला, मझनपुरा, पकड़ी बाजार, उत्तर टोला, के अलावें ताजपुर, मटियार, डुमरी, महुई, दाउदपुर, जैतपुर, आदर्श ग्राम बरेजा, बलेसरा, जगतियां, महम्मदपुर कोहड़ा बाजार, नसीरा, चमरहियां, मैरवां समेत अधिकांश गांवों में मंदिरों में पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा प्रखण्ड क्षेत्र दिनभर गूंजता रहा। श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अनेक गांवों में स्थित मंदिरों में अखण्ड अष्टयाम, रामायण तथा सुन्दरकाण्ड का पाठ व भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उत्साही युवकों ने क्रूज पर सवार होकर भगवा लहराया तथा जय श्रीराम का उदघोष किया। क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मांझी एवं दाउदपुर थाना पुलिस चौकस रही।