हंगामा कर रहे दो शराबी गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी संजय माली तथा अशोक माली रामगढ़ गाँव निवासी हैं। बताया जाता है की दोनो को मेडिकल जांच के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। अब आगे की कार्यवाई के लिए उन दोनो को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।