नहीं रही अब शिक्षिका रिया कुमारी! हृदय गति रुकने से मौत!

सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के रसूलपुर टाड़ी स्थित नया प्राथमिक विद्यालय की 47 वर्षीय शिक्षिका रिया कुमारी की बीती रात रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे मूलरुप से महाराजगंज की निवासी है। बताया जा रहा है कि बीते रात महाराजगंज स्थित आवास पर हृदयगति रुकने से निधन हो गया। निधन के पश्चात परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मार कर रोने-बिलखने लगे। इधर निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। वही शिक्षिक-शिक्षिकाओं ने एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।