जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल वितरण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के मदनसाठ पंचायत अंतर्गत पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व अपने आवासीय परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पैक्स अध्यक्ष ने कंबल का वितरण करते हुए कहा कि करीब पांच सौ जरूरतमंद के बीच कंबल बांटा गया। सर्द व कोहरे को देखते हुए हमारे द्वारा लगातार लोगों की सेवा की जा रही है। गली चौक चौराहे या कैम्प लगा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कंबल वितरण में पंचायत के उप मुखिया रामाकांत सिंह, डॉ मुन्ना सिंह, पूर्व बीडीसी चंचल सिंह, वार्ड सदस्य भावना सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।