सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन!
दीप प्रज्वलित कर विधायक केदारनाथ सिंह ने किया उद्घाटन!
सारण (बिहार): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसरक में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बनियापुर के विधायक केदारनाथ सिंह तथा चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर डाक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने विधायक केदारनाथ सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
उक्त कार्यक्रम में शिविर को संबोधित करते हुए विधायक केदारनाथ सिंह ने कहां की मसरख में चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के उपचार के प्रति काफी सुधार हुआ है और आशा करते हैं कि आगे भी इसमें सुधार होगा चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विधायक केदारनाथ सिंह से स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड लगवाने की मांग की तथा उन्होंने कहा कि यह तीन जिला को जोड़ने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की ताकि अधिक से अधिक मरीज को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके।
इस मौके पर डॉक्टर एसके विद्यार्थी और आरबीएस की के डॉक्टर ज्ञानेश्वर कुमार, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर विनोद जी, मसरक नगर पंचायत के अध्यक्ष चेयरमैन सोहन महतो, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह रामाधार सिंहराजद के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष छोटा संजय, पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र राय, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, उप प्रमुख ललन महतो, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी, सहित काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य केंद्र जांच करने के लिए आए काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया।