आम आदमी पार्टी ने किया जन संवाद! भ्रष्टाचार को समाप्त करना हमारा उद्देश्य!
सारण (बिहार): आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश जोनल प्रभारी सुशील सिंह के नेतृत्व में सारण जिले के अलग-अलग गांवों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उसी क्रम में मशरक के अरना और बहरौली गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर सारण जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। जन संवाद कार्यक्रम में बताया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा गांवों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जहां अधिक से अधिक लोगों पार्टी से जोड़ा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश जोनल प्रभारी सुशील सिंह ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुली है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पलटी मार फिर से भाजपा एनडीए के साथ गठबंधन कर बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि बिहार में जनता परेशान हो चुकी है जब जनता विपक्ष में मतदान करती है तब भी कुर्सी के लालची ही नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री बन जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 मे इंडिया गठबंधन के साथ हैं वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।