उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के भिखपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बिहार के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा से संबंधित लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बच्चों एवं उनके अभिभावक को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि तथा आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने तथा ध्यान लगाकर पढ़ने की बातें कहीं। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए निरंतर शिक्षा विभाग कार्यरत है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
फरार वारंटी गिरफ्तार!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक मामले में फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटि ग्यासपुर गांव निवासी ब्रजेश यादव है। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।