आदिवासी बनभोज सह पिकनिक का हुआ आयोजन! स्व. मानकी साह की जीवनी पर हुई चर्चा!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी के चकिया गाँव के समीप स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी स्व मानकी साह गोंड स्मारक परिसर में रविवार को बिहार राज्य गोंड़ आदिवासी संघ के तत्वावधान में आदिवासी बनभोज सह पिकनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्व मानकी साह की जीवनी पर चर्चा की गई तथा एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। पिकनिक समारोह में संघ के अध्यक्ष बीर पकाश साह गोंड़, उपाध्यक्ष बिजय साह गोंड़,जदयू आदिवासी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, भाजपा आदिवासी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष प्यारे अंगद, पूर्व मुखिया शिव प्रसाद साह, परमहंस साह, तपेश्वर साह, मोसाफिर साह, दरोगा साह, शंकर भगवान साह,चन्देश्वर प्रसाद साह, राजनाथ साह तथा किशुनदेव साह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।