दो सप्ताह से युवती गायब! परिजन के साथ साथ पुलिस भी परेशान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव से दो हफ्ते से गायब युवती को अभी तक पुलिस भी बरामद नही कर सकी। गायब युवती छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया की बताई जाती है।
शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव निवासी नंद लाल महतो की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बताई है जो विगत दो हफ़्तों से गायब है। इस संबंध में गायब युवती नेहा कुमारी की माँ संगीता देवी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। दिए गए प्राथमिकी में माँ ने कहा है कि 18 दिसंबर को शाम तीन बजे के करीब पुत्री नेहा कुमारी उससे झगड़ा कर घर से गायब हो गई। उसके बाद वह अपने परीजनों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कही पता नही चला।
वहीं उनका कहना है कि थाना पर जाने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि खोज बीन की जा रही है पता लगते ही आपको बता दिया जाएगा। गायब नेहा कुमारी की एक भाई और एक बहन है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया है।