पलानी में लगी आग! गाय की झुलस कर मौत!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के मेहंदी गंज में एक झोपड़ी नुमा घर में आग लगने के कारण एक मवेशी की झुलस कर मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में रखा कपड़ा आदि सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। इस सम्बंध में गृह स्वामी बच्चा साह ने बताया कि कराके के ठंड के कारण पलानी में आग जलाकर बच्चे ताप रहे थे, जिस पलानी में एक गाय भी बांधी गई थी। आग की चिंगारी किसी तरह से पलानी में पकड़ लिया। बच्चे भाग कर बाहर निकल गए और गाय उसी में रह गई। तब तक पलानी धूं धूं कर जलने लगा। लोग जुट पाते तब तक पूरे पलानी में आग फैल चुका था, जिसमें गाय बुरी तरह झुलस गई थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पूरा पलानी जल कर राख हो गया।