///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा गांव में मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने स्थानीय डीलर के खिलाफ हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं में राजकुमार महतो, कमलकिशोर महतो, राजकिशोर यादव, अली इमाम अंसारी, सुधीर महतो, स्वामीनाथ साह, उमाशंकर महतो, नासीर अंसारी, बिंदा देवी, मालती देवी सहित अन्य का कहना है कि स्थानीय डीलर संजीव कुमार द्वारा दो माह का अंगुठा का निशान लेकर एक माह का राशन दे रहे है। साथ ही पांच किलो राशन की जगह चार किलो ही राशन दे रहे है। वही कम राशन क्यों देते है, पूछने पर बोलते है कि सरकार हमको इतना ही दे रही है। इस मामले में पीडीएस दुकानदार संजीव का कहना है कि हर माह राशन दिया जाता है। उपभोक्ताओं का आरोप गलत है।
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर असहाय तथा गरीब लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार असहाय तथा गरीब लोगों के बीच में ठंडी से बचाव को लेकर 100 पीस कंबल का वितरण किया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया इस संबंध में रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। आपको बताते चले की पंचायत समिति सदस्यों द्वारा रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह के कार्य पर सवाल उठाते हुए उन पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जो की पंचायत समिति सदस्यों के संख्या के हिसाब से नहीं पहुंचने के चलते खारिज हो गया।