नई सरकार के बनने के पश्चात हुई कैबिनेट की पहली बैठक! चार प्रस्ताव पर लगे मोहर!
///जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): नई सरकार (एनडीए 2.0) के बनने के पश्चात सोमवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई सम्पन्न। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा व मंत्री विजय चौधरी समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। वही कैबिनेट की बैठक में कुल चार प्रस्ताव पर मोहर लगे व कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र की तारीख (पांच फरवरी) बढ़ने की सूचना मिली है।
इधर, सूचना यह भी मिल रही है कि भाजपा की ओर से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि नई सरकार बनने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सभा का विश्वास नहीं रह गया है। इसलिए इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए।
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है।