अब नहीं रहे समाजवादी नेता मैनेजर सिंह! क्षेत्र में शोक!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखंड के डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष तथा समाजवादी नेता मैनेजर सिंह का मंगलवार की अहले सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर उनके पैतृक गांव कबीरपार में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुन कर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे 95 वर्ष के थे। उनके पुत्र राजू रंजन सिंह के अनुसार उनका अंतिम संस्कार माँझी के सरयू नदी के तट पर आज सुबह करीब 9 बजे किया जाएगा।