NCF 2023 के अनुसार बिहार में विद्यालय 9 बजे 3 बजे तक ही! आनन्द कौशल ने लिखा पत्र!
/// जगत दर्शन न्यूज़
पटना (बिहार): 600 सौ पेज के NCF 2023 के पेज नंबर- 134 में अंकित निर्देश के मुताबिक बिहार में विद्यालय 9 बजे 3 बजे तक ही संचालित होने चाहिए। मतलब साफ है कि छात्र हित में 5 से 6 घंटे तक ही विद्यालय का संचालन करना है। हाल ही में जारी NCF का अध्ययन करने के बाद विगत चार दिनों के अंदर बिहार विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी आनन्द कौशल ने बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को पत्र प्रेषित करते हुए सरकारी विद्यालय संचालन अवधि को पूर्ववत रखने का अनुरोध किया और साक्ष्य भी समर्पित कर दिए है।
बतातें चलें कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा स्कूली शिक्षा हेतु 600 सौ पेज में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 (NCF) जारी की गई है। छात्र हित में इसका अनुपालन पूरे देश के विद्यालयों में किया जाना है। NCF-2023 के अनुसार विद्यालयों में अब एक सप्ताह में 29 घंटे ही पढ़ाई होनी है। साथ ही सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5:30 घंटे तक विद्यालय का संचालन करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही महीने के 2 शनिवार को हाफ डे ही कक्षा का संचालन करना है और दो शनिवार को विद्यालय में अवकाश रखने का निदेश दिया गया है।