शादी विवाह में अश्लील व फुहर नृत्य व गीत से आमजन परेशान!
/// जगत दर्शन न्यूज़
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शादी विवाह के अवसर पर होने वाले आर्केस्ट्रा में भोजपुरी के बज रहे हैं फुहर व अश्लील गीत, जिससे प्रबुद्ध लोगों में काफ़ी रोष हैं। वहीं बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव का डर भी सताता हैं। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर इन दोनों शादी विवाह को लेकर कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं शादी विवाह के कार्यक्रम में होने वाले आर्केस्ट्रा में भोजपुरी के फुहर गीत काफी बजाए जा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप में भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सिवान की ख़बरें!
आधार सीडिंग के कार्यों की हुई समीक्षा!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचला अधिकारी द्वारा जमाबंदी में होने वाले आधार सीडिंग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अंचला अधिकारी सतीश कुमार द्वारा जमाबंदी से आधार सीडिंग के कार्यों में तेजी लाने को लेकर कहा गया। बताते चलें कि बिहार सरकार द्वारा जमाबंदी से आधार सीडिंग करने को लेकर कार्य कराए जा रहे हैं।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरिक्षण!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों की जांच बताते चले हसनपुरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न स्कूलों की जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने स्कूलों में बच्चों के पठन पाठन तथा स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान भोजन के विषय में शिक्षकों से जानकारी ली तथा शिक्षकों को सही समय पर स्कूल में आने को लेकर निर्देश दिए।
सिसवन (सिवान): सिसवन में धान अधिप्राप्ति को लेकर 8 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल का चयन किया गया है। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर किसानों द्वारा अपने धान बिक्री करने को लेकर कार्य किया जा रहे हैं। वहीं बीसीओ द्वारा बताया गया कि धन अधिप्राप्ति को लेकर को लेकर 8 पैक्स तथा एक व्यापार मंडल का चयन किया गया है, जहां पर किसान अपने-अपने धान बिक्री कर सकेंगे।