तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ! मिठाई बाँटकर किया खुशी का इजहार!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के प्रसिद्ध रामघाट पर स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया तथा मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया।
बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। मांझी के कार्यकर्ताओं ने हनुमान गढ़ी में कार्यकर्ताएं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तीन राज्यों में सरकार बनने पर बधाई दी। वही माँझी चट्टी पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर प्रसन्नता ब्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री बने इस के लिए भगवान से मन्नत मांगी। मौके पर भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू शर्मा, प्रो शिवा जी सिंह, मनोज प्रसाद, कंचन पाण्डेय मयंक ओझा,प्यारे अंगद,अमरनाथ तिवारी,मनन तिवारी,निर्मल पाण्डेय, तथा प्रशांत ओझा आदि कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।