तीन राज्यों में भाजपा की जीत! भाजपा नेताओं में जश्न का माहौल!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राज्य स्थान में भाजपा की जीत को लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसको लेकर सारण के एकमा प्रखंड में भाजपाईओं ने जश्न मनाया।
इस दौरान भाजपा नेता राजन तिवारी के साथ सैकड़ों भाजपा नेताओं ने लोगों के बीच मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार की जानता अगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट पर जीत का पंचम लहराने का कार्य करेगी। वर्तमान में बिहार सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। प्रशासन के लोग भी जानता के कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 2025 मे विधानसभा के चुनाव में गठबंधन की सरकार को बिहार की जानता उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी।
वहीं भाजपा नेता चैतन्य सिंह ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। लोकसभा चुनाव में विधान सभा चुनाव में शिक्षक लोग बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। उक्त मौके पर प्रदीप सिंह व मुकेश सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।