सिवान की ख़बरें: साक्षरता के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): साक्षरता के प्रति हसनपुरा में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा में साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान कई लोगो ने साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
सिवान की ख़बरें
अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक लड़का हुआ घायल!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा रजनपुरा मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक लड़का हुआ घायल। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा रजनपुरा मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक की चपेट में आ जाने से एक लड़का घायल हो गया।घायल लड़के की पहचान हसनपुरा निवासी मनोज तिवारी के पुत्र के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय निजी डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज कराया गया।
मारपीट मे एक महीला समेत चार घायल
सिसवन(सीवान): चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद को लेकर में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार की चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी अशोक कुमार महतो, उनकी पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र मारुति कुमार व पुत्री बेबी कुमारी शामिल है। घायलो का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को को दी गई है।
मेंहदार मे मिला शव, नही हुआ पहचान!
सिसवन(सीवान): प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पंचायत सरकार भवन के सामने बुधवार को एक अधेड़ का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पीड़िया व्रत को लेकर बुधवार को महिलाओं द्वारा स्नान किया गया!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पीड़िया व्रत को लेकर बुधवार को महिलाओं द्वारा स्नान किया गया। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पुरानी परंपराओं को मानते हुए महिलाओं द्वारा बुधवार को पीड़िया व्रत की शुरुआत की गई। वहीं गुरुवार की सुबह महिलाओं द्वारा पीड़िया व्रत का विसर्जन पुनः विभिन्न घाटों पर किया जाएगा। वही बताते चले कि पीड़िया व्रत को लेकर महिलाओं द्वारा रात भर मांगलिक गीत अपने घरों में गाए जाते हैं। इस मौके पर कई जगहों पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।