मोदी के विकास गारंटी रथ में दिया योजनाओं की जानकारी!
सारण (बिहार): मशरक प्रखंड स्थित सेमरी पंचायत के सेमरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी के विकास की गारंटी रथ पहुंचा, जिसका भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह उर्फ महंत, दुर्गेश कुमार गुप्ता और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह के द्वारा स्वागत किया गया।
उक्त मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभार्थी तक पहुंचे, इसके लिए गांव गांव में रथ के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। मौके पर प्रोजेक्ट के माध्यम से ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं ड्रोन के माध्यम से नैनों यूरिया छिड़काव कर किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बताया गया। मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व सरपंच रामबाबू सिंह समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहें।