अनीस सिंह बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन के बंगरे के बारी गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र अनीस सिंह ने भारतीय वायुसेना फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रखंड के साथ साथ जिले का नाम रौशन किया है। अनीस ने विंग कमांडर अभिनंदन से प्रेरित होकर वायु सेना में जाने का निर्णय लिया था। अब उनका चयन फ्लाइंग अफसर के पद पर हुआ है। वहीं अनीस के दादा सुदामा सिंह भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर हुए, तो उसके चाचा मुकेश कुमार सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है। परिवार के तीसरी पीढ़ी का अनीस सिंह का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ है।
विंग कमांडर अभिनंदन से प्रेरित होकर अनीस बने फ्लाइंग अफसर!
पाकिस्तानी वायु सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने देश में राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की थी। अब उनकी यह छवि युवाओं को काफी भा रही है। बंगरे के बारी निवासी अनीस सिंह ने विंग कमांडर से प्रेरित होकर वायु सेना में जाने का निर्णय लिया था। परीक्षा परिणाम घोषित हुए तो वह फ्लाइंग अफसर पद पर चयनित हो गए। फ्लाइंग अफसर बनने के बाद अनीस के परिजनों में काफी खुशी है। उनके पिता नरेंद्र सिंह नोएडा के एक नीजी कंपनी के सीईओ के पद पर तैनात हैं तो मां गृहिणी हैं।
दो पीढिय़ों ने की देश सेवा, अब तीसरी पीढ़ी भी सेना में चली!
सिसवन के बंगरे के बारी निवासी अनीस सिंह का चयन वायु सेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर हुआ है। वह वायु सेना के टेक्निकल ब्रांच में एयरोनॉटिक्स इंजीनिरिंग के क्षेत्र में काम करेंगी। खास बात यह है कि अनीस के दादा सुदामा सिंह आर्मी मेडिकल कोर से रिटायर हुए तो चाचा भारतीय सेना में कार्यरत है। अब अनीस तीसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में जाकर देश कि सेवा करेगी।अनीस कि प्राथमिक शिक्षा नोएडा में हुई है एवं उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने AMITY युनिवर्सिटी से बीटेक किया।
अन्य छोटी मोटी ख़बरें!
पंचायत उपचुनाव में भरे गए नामांकन पर्चे!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।प्रखंड कर्मियों द्वारा बताया गया कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विभिन्न पदों पर होने वाले पंचायत उप चुनाव को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों द्वारा अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 3 लोगों द्वारा दिया गया आवेदन।हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर 3 लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा आवेदन दिया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन का समय सीमा आज हुआ समाप्त। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। वही नामांकन की प्रक्रिया का समय सीमा आज खत्म हो गया इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
पिकअप वाहन चोरी!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा में अज्ञात चोरों द्वारा पिकअप वाहन चोरी कर ली गई। मिली जनकारी के अनुसार हसनपुरा निवासी बदरे आलम की खाद बीज की दुकान से चोरों ने खड़ी पिकअप वाहन की चोरी के घटना को अंजाम दिया है।