अग्निवीर शहीद जवान प्रदीप का शव पहुंचा गाँव! क्षेत्र में मचा कोहराम! हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई!
सिवान (बिहार): सिवान जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र दोन के रहने वाला अग्नि वीर जवान प्रदीप यादव का पार्थिव शरीर आज गाँव पहुंचते ही हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भारत माता की जय से क्षेत्र गूंज उठा। बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके में मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात प्रदीप यादव को अचानक गोली लगी। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिवान जिले के दरौली प्रखंड के दोन निवासी शंभू यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट के सेंटर पोस्ट पर तैनात था। मौत के बाद सेना के अधिकारियों के तरफ से कारणों का अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शाहिद प्रदीप की उम्र मात्र 21 वर्ष थी। वर्ष 2022 में फरवरी के महीना में प्रदीप अग्नि वीर ज्वाइन किए थे।
वही बताया जाता है कि जब पहली बार भर्ती के पश्चात अपने गांव आये थे तो ढोल बजा के साथ उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया था। वही फूल माला पहना कर सम्मानपूर्वक ढोल नगाड़ा के साथ दरवाजे तक आए थे, जहां पर मां ने चंदन तिलक लगाकर उनका स्वागत भी किया था। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप अपने देश के लिए शहीद हो गया है। वही उनका पार्थिव शरीर पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। अंत में उनका अंतिम संस्कार दरौली के सरयू नदी के तट पर पुरे सम्मान के साथ कर दिया गया।