आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य हुआ शुरू!
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार जिन लोगों के नाम चिन्हित किए गए हैं उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
कचरा से खाद बनाने का कार्य हुआ शुरू!
सिवान (बिहार): हसनपुरा में पंचायत स्तर पर कचरा से खाद बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बताते चले कि बिहार सरकार द्वारा हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कचरा प्रबंधन के कार्य कराए गए थे। जहां पर घर-घर से आने वाले कचरा को इकट्ठा किया जाता है, वहीं अब उन कचरो से खाद बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।