प्रत्याशियों के निर्विरोध होने के चलते नहीं होंगे मतदान!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): प्रत्याशियों के निर्विरोध होने के चलते सिसवन में पंचायत उपचुनाव को लेकर 28 दिसंबर को नहीं होंगे मतदान। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत स्तर पर खाली पदों को लेकर नामांकन कराए गए थे। वहीं नामांकन के बाद से प्रत्याशियों के निर्विरोध होने के चलते पहले से निर्धारित 28 दिसंबर को जो कि मतदान होने थे, अब यह मतदान नहीं होंगे। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
अन्य खबरें!
जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर लोगों ने दिए आवेदन
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर तीन लोगों द्वारा आवेदन दिया गया।इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिए गए हैं।
मारपीट के दौरान दो लोग हुए घायल!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना के चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भरत कुमार महतों एवं मनोज यादव शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।मारपीट की सूचना चैनपुर ओपी पुलिस को दी गई है।