घर से लापता व्यक्ति का मिला शव!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हरेराम बीन बीते चार दिनों से लापता थे, जिनको ढूंढने के लिए परिवार वाले दिन रात एक कर दिए थे। हरेराम को ढूंढने के लिए स्थानीय थाने में भी लिखित अनुरोध भी किया गया था, लेकिन आज हरे राम का शव रविवार की सुबह आदमपुर दियारा में नदी के किनारे झाड़ी में फंसा मिला। हरेराम के शव को देखते ही पूरा गांव दियारा में उमड़ पड़ा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई।
बताया जाता है कि हरेराम बीन अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य/मुखिया थे। अपने पीछे तीन लड़के व चार लडकी कुल सात संतान छोड़ गए है। दो लड़कों और एक लड़की की शादी करनी अभी बाकी है।पत्नी हरिपती सहित सभी बच्चे दहाड़ मारकर रो रहे थे।