15 दिसंबर तक सब्सिडी पर मिलेंगे मक्का के बीज। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा लहेजी ग्रामीण सड़क पर अनियंत्रित साइकिल होने के चलते एक साइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान हसनपुरा के रहने वाले दिनेश कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया, जहां पर मरहम पट्टी की गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार एक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी साइकिल अंधेरे के चलते अनियंत्रित हो गई तथा गिर गई जिससे वह घायल हो गया।
15 दिसंबर तक सब्सिडी पर मिलेंगे मक्का के बीज!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न जगहों के किसानों को 15 दिसंबर तक सब्सिडी पर मक्का के बीज कृषि विभाग द्वारा दिए जाएंगे। इस संबंध में कृषि विभाग के एक कर्मी द्वारा जानकारी दी गई। कृषि विभाग के कर्मी द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। मक्का के बीज प्राप्त करने को लेकर जिन्हें 15 दिसंबर तक सब्सिडी पर मक्का के बीज दिए जाएंगे।
रघुनाथपुर (सीवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा वाड सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। बताते चले की रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में खाली पदों पर उपचुनाव कराया जा रहे हैं।