प्रखंड स्तरीय रसोईया सह साहयकों का हुआ बैठक!
मांगों को लेकर 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाधान में संगठन के जिला अध्यक्ष पवन शुक्ला की अध्यक्षता में माँझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रसोईया सह सहायको का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में रसोईया के अलावा संगठन के पदाधिकारी ने भी भाग लिया।
उक्त बैठक में जहाँ रसोइयों के मानदेय की बढ़ोतरी के साथ साथ 10 माह के जगह पर 12 माह करने, प्रधानमंत्री पोषण योजना को NGO से रोकने एवं मृतक रसाईयों के आश्रितों को बकाया अनुग्रह राशि की भुगतान करने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल जी ने कहा कि संगठन द्वारा दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2023 को गर्दनीबाग पटना में धरना प्रदर्शन किया गया था। उसी क्रम में दिनांक 29 नवंबर 2023 को निदेशक प्रधानमंत्री पोषण योजना समिति पटना से वार्ता में आश्वासन मिला था कि जनवरी में रसोइयों के मानदेय को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2024 तक सरकार पैसा नहीं बढ़ाती है तो संगठन द्वारा 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। बैठक मैं सभा को सुरेश राय, राकेश कुमार, आरती देवी, सोना देवी, अनीता देवी व मुकेश सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मांझी प्रखंड के सभी विद्यालयों की रसोइया मौजूद रही।