सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दर्शकों को झूमाया!
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के ताजपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के अलग अलग क्षेत्रों से आये हुए कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी और हिन्दी के तड़कों से परे शास्त्रीय संगीत गायन वादन व कथक नृत्य पर झूमते दर्शक शायद ही ये पल भूल पाएँ, जब पूरी रात लोग अपने स्थान छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे।
पटना रेडिओ के कलाकार व सेवानिवृत शिक्षक उमेश सिंह के पुत्र व भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक रत्नेश रतन व उनके पुत्र सम्यक रतन के जन्मोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहले तो राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत गुरु राम प्रसाद मिश्रा ने अपने शास्त्रीय गायन व गजल से जब शुरू किया तो तालिया रुकने का नाम नहीं ले रही थी। वहीं मिडिया स्टार रौनक रतन के द्वारा अपने क्षेत्र के में गायन प्रारम्भ किया तो लोगों के द्वारा दिए जा रहे आशीर्वाद के शब्द भी कम पड़ते दिखे। इस दौरान आर जे लक्ष्मी सहित दर्जनों कलाकारों ने पारम्परिक गीत झूमर, शोहर आदि से सबका मन मोह लिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा के सीपीएस पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ हरेंद्र सिंह, आरके मिशन के सारण प्रभारी अतिदेवा नन्द महाराज ने सम्बोधित किया व सम्यक रतन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभा में मौजूद डॉ बाल्मीकि कुमार, भाजपा नेता प्रो शिवाजी सिंह, पूर्व जीला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, प्रो जनार्दन सिंह, विक्की सावन, ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष व पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह, माँझी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख रामा किशुन सिंह, शिक्षक व कवि बिजेंद्र कुमार तिवारी, शिक्षक बी के भारतीय आदि दर्जनों गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रामजी तिवारी, साधु दुबे, अर्जुन कुमार यादव, बीर बहादुर यादव, शिक्षक सुरेश यादव, आचार्य धनंजय दुबे, सूर्य प्रसाद सिंह, पत्रकार मनोज सिंह, वीरेश सिंह, जदयू नेता निरंजन सिंह, बिपिन मिश्रा आदि सैकड़ो गणमान्य लोग व दर्शक मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन अरविन्द आनन्द ने किया।