जमकर चले लाठी डंडे, चले, गंभीर रूप से 4 घायल!
/// जगत दर्शन न्यूज़
संवाददाता सिवान
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शुक्रवार को पुर्व के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नुर महम्मद के पुत्र असलम अली एवं शौकत अली है जबकि दुसरे पक्ष के राजकिशोर राम के पुत्र विनोद राम एवं प्रकाश राम के पुत्र सुजीत कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद असलम अली कि गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया।
वहीं अन्य सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना सिसवन थाना को दी, मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला अस्पताल पहुंचे तथा दोनों पक्षों से घटना के संबंध में पुछताछ के बाद आगे की कार्यवाई मे जुट गए।
यह भी पढ़े!
सिसवन (सिवान): सिसवन अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर चार लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अपने-अपनी आवेदन दिए गए हैं।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा खुर्द मठिया गांव की रहने वाली रूपा देवी द्वारा थाने में आवेदन देकर मारपीट करने एवं छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को महिला द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीते 31 अक्टूबर की संध्या गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई तथा उनके साथ छेड़खानी की गई। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रो में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रो में काम करने वाली महिलाएं इन दिनों हड़ताल पर चल रही है वही अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में छात्राओं के बीच में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में स्वर्गीय घनश्याम शुक्ला के पुण्यतिथि के अवसर पर छात्राओं के बीच में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कबड्डी प्रतियोगिता के अलावा और भी कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।