कर्मयोगी महोत्सव का समापन बेमिशाल हुई प्रस्तुतियां!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान रिपोर्टर
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के पंजवार स्थित प्रभाव प्रकाश डिग्री कॉलेज पर चल रहे तीन दिवसीय कर्मयोगी महोत्सव का समापन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवानंद तिवारी, वर्तमान एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव पूर्व पश्चिम बंगाल के डीजीपी एवं वर्तमान एस ओ डी मृत्युंजय कुमार सिंह थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद भोजपुरी की विख्यात गायिका चंदन तिवारी ने अपने गायन से प्रस्तुति दिया। कवि मंडली की तरफ से आए तंग इनायतपुरी संजय मिश्रा, संजय, परवेज अशरफ, डॉक्टर ताहिर परवीन एवं सुभाष चंद्र यादव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश की।