सिसवन प्रखंड के छठ घाटों का हुआ निरीक्षण!
सिसवन सिवान। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण सिसवन थाना अध्यक्ष तथा सिसवन अंचला अधिकारी द्वारा बुधवार को किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिसवन थाना अध्यक्ष कैप्टन शहनवाज तथा सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार द्वारा सिसवन, ग्यासपुर, साँईपुर, चटया सहित दर्जनों घाटो का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों के सर सफाई सहित विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।
सिवान सुर्खियाँ
मतदाता सूची के कार्यों का किया निरीक्षण!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हो रहे मतदाता सूची के कार्यों का किया निरीक्षण। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर बुधवार को रघुनाथपुर प्रखंड विकास बताधिकारी पहुंचे तथा मतदाता सूची के हो रहे कार्यों का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। बताते चले कि मतदाता सूची में इन दिनों नए वोटरों के नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ भाई दूज पर्व बुधवार को मनाया गया। बताते चले के प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में सुबह से ही भाई दूज पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। गौरतलब हो की ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी परंपराओं के अनुसार महिलाओं द्वारा भाई दूज पर्व मनाया गया।ऐसी मान्यता की महिलाओं द्वारा अपने भाई के लंबे आयु को लेकर भाई दूज पर्व किया जाता है।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर लिया गया आवेदन। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीएलओ द्वारा बुधवार को विशेष कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर लोगों से आवेदन लिए गए। सरकार द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर विशेष कार्य कराए जा रहे हैं।