बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की मनी 136वीं जयंती!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के भीखपुर में आज गुरूवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की 136 वी जन्म जयंती सिसवन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असीफ अब्बास के नेतृत्व में मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला सचिव अजीत उपाध्याय व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला सचिव अजीत उपाध्याय ने कहा कि जो विकास श्री बाबू के नेतृत्व में बिहार में हुआ शायद अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नहीं हुआ। श्री बाबू 15 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। श्री बाबू गरीबों के शोषितों के वंचितों के पिछड़ों के नेता के रूप में जाने जाते है। देवघर में आज अगर गरीबो, वंचित व पिछड़ों के प्रवेश होती है तो वह देन है श्री बाबू का। इसके लिए श्री बाबू को लाठी तक खानी पड़ी थी। उनके घर वालों ने उनको घर से बाहर निकाल दिया था। फिर भी वें गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। उनका कहना था कि विकास उसी का नाम है जो गांव गली तक, एक गरीब तक, एक आम इंसान तक योजना का लाभ पहुंच जाए। तभी समझिए कि सच में विकास हुआ है। श्री बाबू तो आज नहीं रहे लेकिन उनके आदर्शों पर चलने का काम सभी कांग्रेस जन कर रहे हैं। बिहार में पूर्ण रूप से कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए नए-नए लोगों को कांग्रेस में जोड़ा जा रहा है। वही आज कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ काँग्रेस नेता रविंद्र दुबे ने बताया कि आधुनिक बिहार के शिल्पकार के रूप में श्री बाबु को जाना जाता है। उनको आज हम सभी याद कर रहे हैं उनको कार्यो को भी। वही काँग्रेस जनो मे कौसर इमाम रिजवी, अजय राम, आमिर सिद्दीकी, राजू कुमार माली, समीम अख्तर, विकास सिंह आदि दर्जनों नेता मौजूद रहे।