ताजपुर सती स्थान पर हजारों लोगों ने किया शिव पार्वती की विदाई!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित सती स्थान पर दशहरा पूजा के उपरांत शिव पार्वती के प्रतिमा का विसर्जन आज गुरुवार को किया गया। हाथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ निकले विसर्जन जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों की आँखें नम हो गयी।
पुलिस कर्मियों के मुस्तैदी में निकले जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे सहित बुजुर्ग सड़क पर मौजूद रहे तथा शिव पार्वती के प्रतिमा को नम आंखों के साथ विदाई दिया। इस दौरान ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह, राजेश सिंह व मुन्ना कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।