स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की पुण्यतिथि पर निकली साईकिल यात्रा! भारत रत्न देने की उठी माँग!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पूर्वी धुनों के जनक तथा स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की पुण्यतिथि से पूर्व 22 अक्टूबर दिन रविवार को उन्हें भारत रत्न दिए जाने की माँग को लेकर पँडित मिश्र के घर मिश्रवलिया से जलालपुर चौक तक साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा में राजद के वरीय नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय तथा एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगजीत पाण्डेय एवम प्रखंड राजद अध्यक्ष श्रीराम राय सहित अलग अलग दलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साइकिल यात्रा जलालपुर चौक पहुँचकर पँडित मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय ने बताया कि महेंद्र मिश्र को उनके घर' में ही गुमनाम कर दिया गया है। महेंद्र मिश्र को अब तक भारत रत्न का सम्मान नही मिला और न ही उनके घर को राजकीय संग्रहालय घोषित किया गया। जलालपुर वासियों को इस बात का बेहद मलाल है। भोजपुरी जगत में जब कर्णप्रिय पूर्वी धुन सुनाई पड़ते है तो भोजपुरी भाषियों को बरबस ही पंडित महेंद्र मिश्र की याद आ जाती है।आजादी के लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले पंडित महेंद्र मिश्र ने जाली नोट छाप कर अंग्रेजों को धूल चटा दी थी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में जुड़े आंदोलन कारियों की आर्थिक मदद कर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। उन्होंने बताया कि अब हमारी लड़ाई तबतक जारी रहेगी जब तक पँडित मिश्र को भारत रत्न का सम्मान प्रदान नही कर दिया जाता।