सिवान की प्रमुख खबरें!
/// जगत दर्शन न्यूज़
दशहरा पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश!
सिसवन: सिसवन थाना परिसर में सोमवार की शाम दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान मौजूद सीओ सतीश कुमार ने पूजा पंडालों में प्रकाश की पुख्ता इंतजाम करने, पूजा कमिटी के सभी का पहचान पत्र बनाने, बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने, पानी एवं बालू का इंतजाम रखने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने कहा कि पूजा स्थलों पर डीजे और नर्तकी कार्यक्रम पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। वहीं सीओ ने मूर्ती दर्शन के दौरान पुरुष एवं महिला को आने जाने की अलग-अलग व्यवस्था करने का सुझाव कमिटी के सदस्यों को दी। पूजा स्थलों पर प्रकाश की पुख्ता इंतजाम किया जाए, ताकि छेड़खानी करने वालों मनचलों की पहचान हो सके। बैठक मे परमात्मा यादव, सूनील मिश्रा, रूदल भगत, लालबाबू साहनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
धान के फसल को लेकर किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी!
सिसवन: कीड़ो से बचाव को लेकर सिसवन में कृषि विभाग के अधिकारी ने किसानों को दी जानकारी।बताते चले कि सिसवन प्रखंड के सिसवन में कृषि विभाग के अधिकारी ने धान के फसल को कीड़ों से बचाव करने को लेकर किसानों को जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि धान के फसल पर लगने वाले कीड़ो से किस तरह से धान के फसल को बचाया जा सकता है
कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सब्सिडी की दी गयी जानकारी!
हसनपुरा: हसनपुरा में आयोजित कृषि विभाग द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान कृषि के अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा बीजों पर मिलने वाले सब्सिडी के विषय में विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई। सब्सिडी के विषय में अधिकारियों द्वारा बताते हुए बताया गया कि किसानों को सब्सिडी पर बीच प्राप्त करने को लेकर पहले उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं गेहूं के बीज के मूल्य भी अधिकारियों द्वारा किसानों को बताए गए कि गेहूं के बीच किस दर पर किसानों को उपलब्ध होंगे तथा कितना सब्सिडी किसानों को गेहूं के बीज पर मिलेगा।
बंदर तथा सुअर से बचाव को लेकर महिला ने की मांग!
हसनपुरा: हसनपुर प्रखंड के अरंडा पंचायत की रहने वाली एक महिला द्वारा बंदरों तथा सूअर से बचाव को लेकर मांग की गई और अरंडा पंचायत पंचायत की रहने वाली महिला प्रभावती देवी द्वारा कहां गया थी। बंदर तथा सूअर के चलते खेतों के जहां फसल बर्बाद हो रहे हैं। वहीं बंदरों द्वारा घर एवं दरवाजे पर भी काफी आतंक मचाया जा रहा है।
साइकिल सवार गिरा हुआ घायल
सिसवन: सिसवन रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर एक साइकिल सवार अपने साइकिल से गिरकर घायल हो गया। घटना सोमवार के शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की साइकिल सवार सिसवन से रघुनाथपुर जा रहा था तभी वह अपने साइकिल से गिर गया तथा घायल हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन प्रसाद के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उसे निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।