सारण: अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ दिशा ब्यूटी जोन का हुआ उद्घाटन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: कोपा नगर पंचायत क्षेत्र के कमालुद्दीन खान मार्केट परिसर में मंगलवार को दिशा ब्यूटी जोन का विधिवत उदघाटन सारण निकाय के पूर्व प्रत्यासी सुधांशु रंजन एवं माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह तथा कोपा नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि राहुल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर सुधांशु रंजन ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें मौका मिले तो व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी हुनर से एक अलग मुकाम हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोपा नगर पंचायत में इस आधुनिक ब्यूटी पार्लर के खुल जाने से अब महिलाओं को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आसपास की महिलाएं कम दामों में प्रशिक्षित ब्यूटीशियन से अपना मेकअप करा सकती हैं। यहाँ महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर में सारी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस ब्यूटी पार्लर की संचालिका आम महिलाओं के लिए एक मिशाल बनकर ऊभरेंगी।
उदघाटन समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों को संचालिका सलोनी शर्मा के पति अभिषेक शर्मा ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर मयंक ओझा, नाजीर अहमद, मोनू खान, सत्यदेव शर्मा, राहुल शर्मा अमित शर्मा, दिलीप कुमार तथा राज कुमार शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।