सारण: छोटे मिश्रा की पत्नी बेबी मिश्रा का निधन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी तथा प्रसिद्ध समाजसेवी शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ छोटे मिश्रा की पत्नी बेबी मिश्रा 50 वर्ष का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मृत्तिका को दो पुत्रियाँ थी जिनमें बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है।
मंगलवार को सरयु नदी के किनारे स्थानीय श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके पति छोटे मिश्रा ने दी। इससे पहले उनके आवास से निकली शव यात्रा में आसपास के गाँवों से पहुँचे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। शव यात्रा में प्राचार्य रघुनाथ ओझा पृथ्वीनाथ ओझा, उमाशंकर ओझा, राजद नेता विनय यादव, अरविन्द पाण्डेय (अधिवक्ता) तथा डॉ के डी यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।