सारण : राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित जेपी सेनानी सम्मान समारोह में सम्मानित हुए 182 गणमान्य लोग!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महात्मा गांधी, बिनोबा भावे, तथा लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सपनो का बिहार बनाने कलिए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार के गाँव गाँव की पदयात्रा करके लोगों का दुख दर्द साझा कर रहे हैं। यह बातें माँझी के बहोरन सिंह के टोला स्थित उत्सव पैलेस के सभागार में राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित जेपी सेनानी सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं। समारोह में सारण जिले के कुल 182 गणमान्य लोगों को जन सुराज के अनुमंडलीय अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने सम्मानित किया।
समारोह को नवादा पँचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह, अशोक प्रियदर्शी, शाहिद कमाल, सुमन सिंह, बिनोद माँझी, तथा मो इसराफिल आदि ने भी सम्बोधित किया। समारोह में आठ नेताओँ ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। स्वागत भाषण भरत सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन उदय शंकर सिंह ने किया। समारोह की अध्यक्षता सवलिया गिरी तथा संचालन सदन सिंह ने किया।