सिवान: आम जनता के साथ जन संवाद कल! प्रशासन मुस्तैद!
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया पंचायतों का निरीक्षण!
सिवान (बिहार) संवाददाता सचिन पांडेय: सिसवन प्रखंड के भिखपुर तथा रामगढ़ पंचायत में कल बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस को लेकर प्रखंड कर सरकारी भवनों, विद्यालयों, अस्पतालों आदि में जाँच की संभावना को देखते हुए साफसफाई देखी गयी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने भी अलग अलग पंचायतों में संवेदनशील स्थलों का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों सहित आम जनता को बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी।
बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जिले से आए हुए अधिकारी सीधा जनता से संपर्क करेंगे तथा तथा जनता की बातों को अधिकारियों द्वारा सुना जाएगा। इसमें सैकड़ो लोगो के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भीखपुर पंचायत में चल रहे WPU के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने होने वाले कार्यों को देखा तथा कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को दी गई सूचना!
जन संवाद को लेकर सिवान-सिसवन मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में आज प्रशासन द्वारा मंगलवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों को सूचित किया गया। बताते चले की स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्य किए जाएंगे, जिसकी सूचना प्रशासन द्वारा लोगों तक पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से चिन्हित जगह से अतिक्रमण हटाने को लेकर बातें कहीं जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज:
1. हसनपुर एकमा मुख्य सड़क पर एक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के चलते ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया। घायल ट्रैक्टर के चालक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के बृज किशोर के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ वह इलाजरत है।
2. 'स्वच्छता ही सेवा है' कार्यक्रम के तहत रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। बताते चले कि सरकार द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा है' कार्यक्रम का आरंभ 17 सितंबर से किया गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।