थानाध्यक्ष को शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता! आज भी किये गए सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास की प्रोन्नति पुलिस निरीक्षक के पद पर होने के बाद सारण के एसपी गौरव मंगल के स्टार लगाकर सम्मानित करने के बाद मांझी थाना परिषद में थानाध्यक्ष को शुभकामना देने वालों की तांता लगा रहा। उनकी प्रोन्नति से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित दिख रहे है।
इसी क्रम में सोमवार को जन कल्याण एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित मां सरस्वती विद्या मंदिर रघुनाथ गिरि के मठिया के डायरेक्टर उमेश कुमार गिरी ने थाना परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष सहित सभी प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया!