माँझी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास बने इंस्पेक्टर!
प्रोन्नति की खबर सुन लोगों ने किया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास का दरोगा से इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति किये जाने के उपलक्ष में प्रखण्ड प्रमुख कार्यालय में शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद ने थानाध्यक्ष को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान थानाध्यक्ष का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन चैन बहाल रखने में उन्हें माँझी के लोगों का भरपूर प्यार एवम सनर्थन मिल रहा है।
मौके पर दाउदपुर के थानाध्यक्ष बीरेन्द्र राम तथा बीडीसी प्रतिनिधि क्रमशः अजय पाण्डेय असलम अंसारी, धर्मेन्द्र राम, शौकत मियाँ तथा हरि निवास गोस्वामी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।