सारण की महिला कृषक सुनीता प्रसाद ने किया कमाल!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अब तो खेत खलिहान भी सुने चुके हैं। क्योंकि अब लोगों को खेती बाड़ी से कोई वास्ता ही नहीं दिख रहा है। लेकिन आज इस भागम भाग की दौड़ में भी एक ऐसे खेती से परिचय कराने जा रहे हैं, जिनको वर्टिकल खेती कहा जाता है। यह एक छत की बागवानी है। इसमें निम्बू, गोभी, बैंगन टमाटर, आलू सब लग सकते है।
बिहार प्रांत के सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत राज बरेजा की कई पुरस्कारों से सम्मानित कृषक महिला अपने छत पर वर्टिकल खेती करके कई लोगों का ध्यान आकृष्ट कर चुकी है। आज हम यह भी जानेंगे कि कैसे एक छत पर सब्जियों की खेती कर लेती है। कई सांसद व विधायक भी इनके पास पहुंच चुके हैं उनकी बागवानी को देखने के लिए। यह महिला है ग्राम पंचायत राज बरेजा की सुनीता प्रसाद। आज जरूरत है ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करने की।