सारण: मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय ने किया अमूल दूध उत्पाद विक्रय केन्द्र का उदघाटन!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी नगर पंचायत के चौबाह स्थान पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय ने मंगलवार को अमूल दूध उत्पाद विक्रय केन्द्र का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को अब अमूल के उत्पाद सहज ढंग से उपलब्ध हो जाएंगे। पहले इन उत्पादों के लिए लोगों को छपरा जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी के पदभार ग्रहण के साथ ही विकास की गति रफ्तार पकड़ लेगी तथा लोगों के सपनों को मूर्त रूप दिया जाएगा।
उक्त मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद अशोक सिंह, उमाशंकर ओझा, मुन्ना सिंह, मयंक ओझा, सुरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, बशिष्ठ पाण्डेय, दिनेश सिंह, राजू सिंह, मोहन यादव तथा नीतीश ओझा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।