बिहार: राज्यपाल के काफिले में हुई दुर्घटना!
एक महिला पुलिसकर्मी जख्मी!

वैशाली (बिहार): बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के शनिवार को वैशाली दौरे के दौरान एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। हालांकि वैशाली जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
बताया जाता है कि राज्यपाल का काफिला जब वैशाली के सर्किट हाउस से आगे जा रही थी उसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के पास काफिले में चल रहे एंबुलेंस की गाड़ी में पुलिस गाड़ी ने ठोकर मार दी। पुलिस गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से चोट लग गई। अचानक से हुए इस हादसे से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। उक्त काफ़िले में वैशाली डीएम और एसपी भी मौजूद थे। जख्मी महिला पुलिसकर्मी की पहचान हाजीपुर के नगर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल कंचन कुमारी के रूप में हुई है। आननफानन में पुलिस ने इलाज के लिए उसे हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल पुलिस कर्मी का इलाज किया जा रहा है।
हादसा उस समय हुआ जब राज्यपाल वही वैशाली से पटना लौट रहे थे। इस संबंध में पुलिस केंद्र के डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट एंबुलेंस ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है तथा उनका इलाज चल रहा है।